हमारी मातृशक्ति आज गांव की चौपाल से लेकर संसद के पटल तक सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही है:” मुख्यमंत्री

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित नारी शक्ति वंदन टाउन हॉल सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारी मातृशक्ति गांव की चौपाल से लेकर संसद के पटल तक सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही है, यह नए भारत की बदलती तस्वीर है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम कोई सामान्य विधेयक नहीं, बल्कि महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान दिलाने वाला युगांतकारी संकल्प है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में वर्ष 2023 में सर्वसम्मति से पारित यह अधिनियम मातृशक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें निर्णय प्रक्रिया का अभिन्न अंग बनाएगा। यह केवल प्रतिनिधित्व नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त करने का ऐतिहासिक प्रयास है।

इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती Savitri Thakur ,  कैबिनेट मंत्री श्रीमती Rekha Arya , विधायक श्रीमती Savita Harbans Kapoor  उपस्थित रही।