देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज शासकीय आवास पर शरीर सौष्ठव स्पर्धा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभा थपलियाल ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा थपलियाल की यह उपलब्धि नारी शक्ति, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का प्रेरणादायी प्रतीक है, जो प्रदेश की उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए सशक्त प्रोत्साहन प्रदान करेगी।
