देहरादून: विशेष पूंजी निवेश सहायता योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई ₹249.56 करोड़ की दूसरी किस्त आधारभूत संरचना, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य जनहितकारी परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हमारी डबल इंजन सरकार विकास के प्रत्येक आयाम को मजबूती देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि प्रदेश का समग्र और संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

