उत्तराखंड: निर्यात तैयारी सूचकांक में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड ने छोटे राज्यों की श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि राज्य में उद्योग-अनुकूल नीतियों, मजबूत आधारभूत ढांचे, सरल प्रक्रियाओं और उद्यमियों को मिल रहे निरंतर प्रोत्साहन का परिणाम है। यह सफलता न केवल उत्तराखंड की बढ़ती आर्थिक मजबूती को दर्शाती है, बल्कि राज्य को आत्मनिर्भर और वैश्विक व्यापार के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

