आईटीआई एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं के प्लेसमेंट के संबंध में विभागीय स्तर पर त्वरित सुधार के निर्देश दिए CM धामी ने

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में कौशल विकास विभाग के अंतर्गत आयोजित बैठक में आईटीआई एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं के प्लेसमेंट और उचित वेतन सुनिश्चित करने के संबंध में विभागीय स्तर पर त्वरित सुधार के निर्देश दिए।

साथ ही मुख्यमंत्री ने यह निर्देशित किया कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और उद्योग विभाग आपसी समन्वय से श्रम बाजार की वास्तविक मांग के अनुरूप पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण और संस्थानों को अपग्रेड करें।
स्थानीय स्तर पर दैनिक कार्यों के लिए बेसिक स्किल वर्कर तथा उच्च कुशल तकनीकी मानव संसाधन तैयार करने हेतु एक समेकित मॉडल विकसित करने पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने विदेशों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के लिए चयनित युवाओं को भारत सरकार द्वारा संबंधित देशों के अनुरूप जारी गाइडलाइंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा उपस्थित रहे।