उत्तराखण्ड: निर्यात एवं लॉजिस्टिक्स नीति जैसी दूरदर्शी पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना के अंतर्गत विशिष्ट उत्पादों के चयन एवं सशक्त प्रचार के माध्यम से प्रदेश ने आर्थिक प्रगति और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव रखी है।
इसी का स्पष्ट प्रमाण है कि NITI Aayog की निर्यात तैयारी सूचकांक (Export Preparedness Index–2024) में छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

