देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में पौड़ी जनपद में NH-534 के दुगड्डा से गुमखाल (18.1 किमी) खंड को 2-लेन में विकसित करने हेतु केंद्र सरकार से ₹392.52 करोड़ की स्वीकृति मिली है।
यह परियोजना क्षेत्र में सुरक्षित, सुगम और तेज़ आवागमन सुनिश्चित करते हुए विकास, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति देगी।
(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

