मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद देहरादून के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करें। बैठक में मुख्यमंत्री ने सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की एक-एक इंच सरकारी जमीन जनता की संपत्ति है, उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्ज़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत नागरिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान सरकार की प्राथमिकता है। इस अभियान के माध्यम से सरकार जनता के पास पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रही है और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार रजिस्टर, आयुष्मान कार्ड और बिजली कनेक्शन की गहन जांच करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र नागरिकों को ही मिले। यदि फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर अनियमितता सामने आती है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal, राज्यसभा सांसद Naresh Bansal, विधायकगण  Khajan Dass , Vinod ChamoliUmesh Sharma Kau, श्रीमती Savita Harbans Kapoor , Brij Bhushan Gairola, मेयर Saurabh Thapliyal, शंभू पासवान समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।