नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मेजर ध्यान चंद स्टेडियम (नई दिल्ली) में आयोजित ‘शब्दोत्सव’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर परमुख्यमंत्री ने राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए तथा उत्तराखंड के समग्र विकास को लेकर विजन पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने डेमोग्राफिक चेंज और लैंड जिहाद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के साथ ही देवभूमि के देवत्व की रक्षा पर सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार सही नीयत, दृढ़ संकल्प और पारदर्शी शासन के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड का समग्र विकास सुनिश्चित कर रही है।
