देहरादून: हमारी सरकार ने बीते चार वर्षों में जो कहा, उसे करके दिखाया है। यही हमारी कार्यसंस्कृति और प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है कि जनता से किए गए 3575 संकल्पों में से 2215 घोषणाएँ पूर्ण होकर धरातल पर उतर चुकी हैं, जबकि शेष पर तेज़ गति से क्रियान्वयन जारी है। ये आँकड़े मात्र उपलब्धियाँ नहीं, बल्कि जनता के अटूट विश्वास, हमारी स्पष्ट नीति, मजबूत इच्छाशक्ति और जवाबदेह शासन व्यवस्था का प्रमाण हैं।
(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

