देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार उत्तराखंड के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
वर्ष 2025 कनेक्टिविटी के क्षेत्र में ऐतिहासिक सिद्ध हो रहा है। केदारनाथ एवं हेमकुंड साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने हेतु रोप-वे निर्माण को केंद्र सरकार की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
यह परियोजना न केवल तीर्थयात्रियों की सुविधा बढ़ाएगी बल्कि पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार और समग्र विकास को भी नई गति प्रदान करेगी।
(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

