मुख्यमंत्री ने आज प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों की जानकारी साझा की

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर ‘उत्तराखंड रजत जयंती’ के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi  के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ‘रजत जयंती उत्सव’ को जनभागीदारी के साथ मना रही है। रजत जयंती उत्सव विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य की ओर सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं मीडिया के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।