मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर अखंड भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व और अडिग राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक थे। राष्ट्रहित के प्रति उनका अटल संकल्प, कर्तव्यनिष्ठा और निर्णायक नेतृत्व आज भी सुशासन, एकता और समावेशी विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।