देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस पर आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण करने के साथ ही दिवंगत पीआरडी स्वयंसेवकों के आश्रितों को सहायता राशि एवं छात्रवृत्ति के चेक प्रदान किए।मुख्यमंत्री ने कहा कि पीआरडी जवानों के लिए विशिष्ट प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना करने के साथ ही ड्यूटी के दौरान अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में उपचार के समय ड्यूटी पर ही माना जाएगा और उन्हें अधिकतम छह माह का मानदेय प्रदान किया जाएगा। ग्राम अस्थल रायपुर में खेल मैदान का निर्माण भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीआरडी जवान धैर्य, समर्पण और अदम्य इच्छाशक्ति के साथ प्रदेश में सुरक्षा और जनसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इसी भावना को सम्मान देते हुए राज्य सरकार ने उनके कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। विभाग का बजट भी ₹60 लाख से बढ़ाकर ₹135 करोड़ किया गया है। आज हमारे 7500 से अधिक पीआरडी जवान पूरे उत्तराखंड में अपने कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।
