स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामसुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की मुख्यमंत्री ने

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामसुमेर शुक्ल जी की 47वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित स्मृति समारोह में उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणमान्य जनों को सम्मानित किया।

 इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई अहम घोषणाएं करने के साथ ही अधिकारियों को इस वित्तीय वर्ष के अंत तक मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी पं. रामसुमेर शुक्ल जी ने तराई क्षेत्र के विकास, सामाजिक जागृति और जनसेवा के क्षेत्र में जो अविस्मरणीय कार्य किए, वे हमेशा जन-जन के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगे। प्रदेश सरकार भी इसी जनसेवा की भावना के साथ उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यरत है।

इस अवसर पर विधायक Shiv Arora, पूर्व विधायक Rajesh Shukla, भाजपा ज़िलाध्यक्ष कमल जिंदल, मेयर रुद्रपुर विकास शर्मा , काशीपुर महापौर दीपक बाली भी उपस्थित रहे।