देहरादून: उत्तराखंड आज तेजी से विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में अपनी अलग पहचान स्थापित कर रहा है। दून विश्वविद्यालय में प्रस्तावित ‘सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज़’ इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह केंद्र वेद–उपनिषद, हिंदू दर्शन, संस्कृति, कला, योग और भारतीय ज्ञान–परंपरा पर उच्च स्तरीय शोध को आधुनिक शैक्षणिक पद्धति से जोड़ेगा।

