देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज शासकीय आवास पर हरिद्वार जनपद से बड़ी संख्या में आए किसानों ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कृषक बंधुओं के साथ बैठकर उनके द्वारा लाए गए ताजे गन्नों का स्वाद लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के किसानों को सशक्त बनाने, उनकी आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में सतत समाधान देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विधायक Adesh Chauhan , Pradeep Batra , पूर्व कैबिनेट मंत्री Swami Yatishwaranand , पूर्व विधायक राजेश शुक्ला , संजय गुप्ता , जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।
