देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा साहिब, रेसकोर्स (देहरादून) में मत्था टेककर उनके त्याग और बलिदान को नमन किया एवं उनके प्रेरणादायी जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
गुरुद्वारा साहिब, रेसकोर्स में आज श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया CM धामी ने
मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा परिसर में संगत की सेवा की और भोजन प्रसाद वितरण में सहभागिता कर गुरु परंपरा के सेवा-पथ को प्रणाम किया
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल एवं सिख समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।
