देहरादून: उत्तराखण्ड के समग्र विकास का मूल मंत्र “SANTULAN” है। इस विचार के केंद्र में ऐसा विकास मॉडल है जिसमें समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प शामिल है। समावेशी विकास के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं स्थानीय संसाधनों और सामर्थ्य को सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की दिशा में निरंतर कदम बढ़ाए जा रहे हैं। नई सोच, नवाचार और आधुनिक तकनीक के साथ विकास को नई गति देने का प्रयास भी इसी दृष्टि का हिस्सा है:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

