मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जीवन एकात्म मानववाद, राष्ट्रवाद और सेवा की प्रेरणा देता है व उनके विचार आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक हैं।