मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले श्रावणी मेले का किया शुभारंभ

Share
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पवित्र श्रावण मास के अवसर पर जागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आयोजित होने वाले परंपरागत मेले हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। जिनके संरक्षण के लिए हमारी सरकार निरंतर संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि अब हरेला, इगास, फूलदेई, घी संक्रांति जैसे लोक पर्वों को वैश्विक पहचान मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि आने वाली पीढ़ियां उत्तराखंड की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ें और उसे गर्व के साथ आगे भी ले जाएं। कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री एवं अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ क्षेत्र से सांसद Ajay Tamta  समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।