देहरादून: हमारी सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड का मत्स्य क्षेत्र तेजी से प्रगति कर रहा है और इस क्षेत्र में 9.39% की प्रभावशाली वृद्धि दर के साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल रही है। ITBP के साथ हुए अनुबंध के तहत विगत एक वर्ष में 25 टन ट्राउट मछली की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है, वहीं 1847 ट्राउट रेसवेज यूनिट के तैयार होने से उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
ट्राउट फार्मिंग के विस्तार ने स्थानीय काश्तकारों की आय में निरंतर वृद्धि की है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं और प्रदेश में स्वरोजगार एवं ग्रामीण विकास को नई गति मिल रही है:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

