देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विजया किशोर रहाटकर का स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल भी उपस्थित रहीं।
Related Posts
नई फिल्म नीति के अंतर्गत स्थानीय फिल्मों के लिए दिया जा रहा ₹2 करोड़ का अनुदान
- Admin
- September 24, 2025
- 0
राज्यपाल ने की उपराष्ट्रपति से मुलाकात
- Admin
- March 20, 2025
- 0
