कनखल स्थित बैरागी कैंप में 5 झोपड़ियों में लगी आग

Share

हरिद्वार। कनखल स्थित बैरागी कैंप में आज दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर सर्विस ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में पांच झोपड़ियंा जलकर खाक हो गयी है।
जानकारी के अनुसार बैरागी कैंप में आज दोपहर पांच झोपड़ियों में आग लगने से अफरा—तफरी फैल गयी। स्थानीय लोगों ने पहले तो आग बुझाने के प्रयास किये। लेकिन आग बुझती न देख पुलिस और फायर सर्विस को सूचना दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर सर्विस ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग से पांच झोपड़ियंा जलकर खाक हो गयी है। वहीं पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।