देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दून विश्वविद्यालय परिसर, देहरादून में नवनिर्मित केन्द्रीय पुस्तकालय भवन एवं स्कूल ऑफ बायोलोजिकल साइंस प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण कर विद्यार्थियों व विश्वविद्यालय परिवार को संबोधित किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने नवस्थापित कम्युनिटी रेडियो 88.4 FM का भी शुभारम्भ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्मित केन्द्रीय पुस्तकालय एवं अत्याधुनिक प्रयोगशाला भवन से विद्यार्थियों को अध्ययन, शोध एवं प्रयोगात्मक शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वहीं कम्युनिटी रेडियो के माध्यम से विद्यार्थी अपनी रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ जनहित एवं जागरूकता से जुड़े विषयों पर अपनी बात व्यापक स्तर तक पहुंचा सकेंगे।
