देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एव प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और युवा कांग्रेस के प्रभारी राजपाल बिष्ट आज मैक्स अस्पताल गए और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का हाल-चाल जाना। दोनों नेता पूर्व मुख्यमंत्री के साथ करीब आधा घंटा रहे। मुलाकात के बाद उन्होंने बताया की हरीश रावत के स्वास्थ्य में उत्तरोत्तर सुधार है और आज उन्हें उन्हीं के सामने आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वहां मौजूद डॉक्टरों के एक पैनल ने बताया कि उनको छाती में इंफेक्शन हुआ था जिसमें अब काफी सुधार है। कांग्रेस के दोनों नेताओं ने हरीश रावत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उसके बाद वे लौट गए।
Related Posts
सचिवालय में आज सचिव समिति की बैठक ली मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने
- Admin
- December 30, 2025
- 0
संकल्प सर्वांगीण विकास का, संकल्प समरस समाज का
- Admin
- December 15, 2025
- 0
