देहरादून। गंगा समग्र उत्तराखंड प्रांत की एक महत्वपूर्ण बैठक आज देहरादून में आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय मंत्री रामाशंकर, राष्ट्रीय सह संपर्क प्रमुख प्रकाश, संगठन मंत्री निरंजन त्रिवेदी, प्रांत सह-संयोजक उऋण सिंह, प्रांत संरक्षक तेजोराज पटवाल, भूपेंद्र भट्ट, सुदीप जुगरान और पितांबर सिंह सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य बिंदु आगामी कुंभ मेले में गंगा समग्र के शिविर आयोजन की रूपरेखा और उससे जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करना था। इस अवसर पर गंगा संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। शिविर आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन जिम्मेदारियों को लेकर दिशा-निर्देश तय किए गए। बैठक में सभी सदस्यों ने अपने विचार प्रस्तुत किए और कुंभ मेले के दौरान गंगा समग्र के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
Related Posts
श्री खाटू श्याम लीला का होगा भव्य आयोजन
- Admin
- January 29, 2025
- 0
