नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड निवास, नई दिल्ली में अत्याधुनिक मीडिया सेंटर का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र पत्रकार साथियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं सुविधाजनक सिद्ध होगा तथा डिजिटल तकनीक के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, महत्वपूर्ण निर्णयों और विकास कार्यों की जानकारी त्वरित एवं प्रभावी रूप से मीडिया तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री Ajay Tamta भी उपस्थित रहे।
