देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नगर निगम देहरादून में आयोजित होली अभिनंदन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से बनाई गई ई-कोष वेबसाइट का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रंगों का यह महापर्व आप सभी के जीवन में अपार खुशियां, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए, ईश्वर से यही कामना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून की जागरूक जनता ने नगर निगम चुनाव में ट्रिपल इंजन सरकार पर जो विश्वास व्यक्त किया है उसे पूर्ण निष्ठा से निभाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।