राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से देश में उत्तराखण्ड की अलग छवि बनी है: मुख्यमंत्री

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत साइकिलिंग प्रतियोगिता का अवलोकन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को मेडल प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साइकिलिंग कर फिट इंडिया अभियान में अपना योगदान दिया साथ ही दर्शक दीर्घा में उपस्थित विभिन्न स्कूली छात्रों के साथ भी कुछ आत्मीय पल बिताए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से देश में उत्तराखण्ड की अलग छवि बनी है। आने वाले समय में राष्ट्रीय खेलों के लिए विकसित की गई विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं प्रदेश के खिलाड़ियों को और बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगी।