देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज परेड ग्राउण्ड, देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में उपस्थित देवतुल्य जनता को सम्बोधित कर विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
May be an image of 1 person and crowd
मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की पहचान है, यह त्योहार असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आइए, रावण दहन के साथ ही हम सभी अपने भीतर की नकारात्मकता को समाप्त करने का संकल्प लें।