आबूरोड (राजस्थान) में ‘Global Summit-2024’ में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी

राजस्थान: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आबूरोड (राजस्थान) में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘Global Summit-2024’ में सम्मिलित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विश्व कल्याण, आध्यात्मिकता और मानवता की सेवा के विषयों पर अपने विचार रखे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था वर्षों से मानवता की सेवा, समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना और सकारात्मक जीवन शैली को प्रोत्साहित करने के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होंने कहा संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य हमारे समाज और देश के लिए एक आदर्श उदाहरण हैं।
इस अवसर पर भाजपा उत्तराखण्ड के माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद Mahendra Bhatt जी सहित अन्य सम्मानित अतिथिगण उपस्थित रहे।