आज गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को भी पहचान मिल रही है: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड: रुड़की, हरिद्वार में राजा विजय सिंह गुर्जर जी, सेनापति कल्याण सिंह गुर्जर जी एवं 152 वीर सैनिकों के 200वें बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राणा विजय सिंह और उनके साथियों ने 1857 की क्रांति से पूर्व ही अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंक दिया था। यह विद्रोह राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ियां स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथा और संघर्ष को पहचाने इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में तेजी से काम हो रहा है। आज गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को भी पहचान मिल रही है।