(पिथौरागढ़) भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से संगठन एवं क्षेत्र के विकास सम्बन्धी विभिन्न विषयों पर की चर्चा

उत्तराखंड: गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व वरिष्ठजनों के साथ टिफिन बैठक के अंतर्गत सहभोज किया।
उन्होंने कहा सहभोज का भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान है,घर से भोजन लाकर और साथ बैठकर भोजन करने से सद्भावना, समन्वय व सहयोग की भावना सशक्त होती है।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों से संगठन एवं क्षेत्र के विकास सम्बन्धी विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।