भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि पार्टी संगठन का विस्तार हो रहा है

बिना शर्त पार्टी में आने वालों के लिए खुले हैं भाजपा के दरवाजे: बंशीधर भगत

लोहाघाट, उत्तराखंड। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि पार्टी संगठन का विस्तार हो रहा है। लोग भाजपा की नीति और सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर निरंतर पार्टी से जुड़ रहे हैं। बिना किसी शर्त के पार्टी में शामिल होने वालों के लिए दरवाजे खुले हैं।वे लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की बेटी के विवाह समारोह के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण किया गया है। पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में मौजूदा प्रदर्शन को दोहराएगी। सरकार का कामकाज और विकास के मुद्दे पर पार्टी अगला चुनाव लड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने प्रवासियों को स्वरोजगार देने की कई योजनाएं चलाई हैं और इसका लाभ उन्हें मिल रहा है। भगत ने माना कि पहाड़ में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की जरूरत है, लेकिन मेडिकल कॉलेज, डॉक्टरों की पहाड़ में तैनाती और अस्पतालों की व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है। उच्च शिक्षा के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार पुरस्कृत करने की योजना शुरू करने जा रही है।

LEAVE A REPLY