मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पीपलकोटी, चमोली में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में किया प्रतिभाग

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पीपलकोटी, चमोली में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में माताओं-बहनों को संबोधित कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चमोली जनपद के समग्र विकास हेतु ₹149.77 करोड़ की 30 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मातृशक्ति के साथ सिलबट्टे पर पहाड़ी नमक पीसने के साथ ही जांदरा चलाकर अनाज पीसने और मथानी से दही मथकर उनके साथ संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रदेश में बैणी-भुली योजना प्रारंभ की जाएगी। इसके अंतर्गत दिसंबर माह से दो किस्तों में डीबीटी के माध्यम से प्रोत्साहन राशि सीधे माताओं-बहनों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। इस योजना से प्रदेश की 5 लाख से अधिक माताएं-बहनें लाभान्वित होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार मातृशक्ति को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt,  कैबिनेट मंत्री Bharat Singh Chaudhary, विधायक Anil Nautiyal, Bhupal Ram Tamta, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट, भाजपा के जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह बर्त्वाल समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।