उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन द्वारा लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल खड़े कर संवैधानिक व्यवस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाने की राजनीति की जा रही है। जब भी जनादेश इनके राजनीतिक हितों के अनुरूप नहीं होता, तब ये लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर प्रश्नचिह्न लगाकर जनता के विश्वास को कमजोर करने का प्रयास करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की मतदाता सूची की शुचिता और राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। घुसपैठियों के अवैध वोट बैंक पर कार्रवाई से कांग्रेस और इंडी गठबंधन की बेचैनी उजागर हो रही है। देवभूमि के मूल स्वरूप की रक्षा के लिए घुसपैठियों को बाहर करना और लोकतांत्रिक व्यवस्था को स्वच्छ बनाना आवश्यक है।
