उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण (चमोली) जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही रुद्रप्रयाग शहर में यातायात का दबाव कम होगा और स्थानीय नागरिकों को भी बड़ी राहत मिलेगी। आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में भी यह मार्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाईपास पर ट्रायल के आधार पर वाहनों का आवागमन प्रारंभ हो चुका है और शीघ्र ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
