गैरसैंण विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया CM धामी ने

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गैरसैंण विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट विकास कार्यों को गति देने और जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण करना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति देते हुए हम उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने के लक्ष्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

May be an image of text