मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज (AiSE) फाउंडेशन की ‘भाषा (AI)’ वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैम्प कार्यालय में एआई स्ट्रैटेजिक इंजीनियरिंग (AiSE) फाउंडेशन की ‘भाषा एआई’ पहल के अंतर्गत गढ़वाली, कुमाऊँनी एवं जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से प्रदेश की समृद्ध लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़कर वैश्विक पहचान दिलाने में मदद मिलेगी।

May be an image of television and text

इस अवसर पर पद्मश्री लोकगायक Pritam Bhartwan एवं AiSE फाउंडेशन के संस्थापक सचिदानंद सेमवाल उपस्थित रहे।