देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज शासकीय आवास पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को नवीन दायित्व के सफलतापूर्वक निर्वहन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन की वैचारिक शक्ति और मजबूत रीढ़ है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने, राष्ट्रनिर्माण तथा जनहित के कार्यों को गति प्रदान करने में युवाओं की भूमिका सदैव निर्णायक रही है।
इस अवसर पर BJP Uttarakhand के प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार, प्रदेश मंत्री एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रभारी आदित्य चौहान, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपिन मैंदोली, महामंत्री मुलायम सिंह रावत एवं दीप कोश्यारी उपस्थित रहे।
