मुख्यमंत्री ने आज चम्पावत में ₹96 करोड़ से अधिक की लागत की 16 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चम्पावत में नवनिर्मित सर्किट हाउस का लोकार्पण करने के साथ ही ₹96 करोड़ से अधिक की लागत की 16 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने जिला बार एसोसिएशन, चम्पावत के शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चम्पावत की सभी न्याय पंचायतों में सामुदायिक भवनों के निर्माण तथा जिला बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर, वाहन पार्किंग एवं आधुनिक ई-लाइब्रेरी की स्थापना की घोषणा की।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ₹1.37 करोड़ की लागत से निर्मित देवभूमि रजत जयंती पार्क का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्क में खेल रहे बच्चों को चॉकलेट वितरित कर वहाँ उपस्थित स्थानीय नागरिकों का कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री Ajay Tamta , जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।