मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बनबसा (चम्पावत) में हनुमान जी की नवनिर्मित 11 फीट ऊँची प्रतिमा का किया अनावरण

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पाटनी तिराहे, बनबसा (चम्पावत) में हनुमान जी की नवनिर्मित 11 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही सुंदरकांड पाठ में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पाटनी तिराहे का नाम हनुमान चौक किए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति हमारी पहचान और हमारी अमूल्य धरोहर है। हमारी परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण कर उन्हें भावी पीढ़ियों तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर नशा मुक्ति’ अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति सद्भावना दौड़ का भी शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने, नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने और जन-जागरूकता के माध्यम से स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अभियान की सफलता जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प से ही सुनिश्चित होगी।