मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ की आधिकारिक वेबसाइट https://haridwarkumbh.uk.gov.in के माध्यम से श्रद्धालुओं और आगंतुकों को आयोजन से जुड़ी प्रामाणिक जानकारियां डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक आयोजन देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और गौरवशाली विरासत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के साथ ही भारत की सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक वैभव को भी प्रदर्शित करेगा।
