देहरादून में भारतीय तटरक्षक बल एवं (एचएमआई), दार्जिलिंग के संयुक्त पर्वतारोहण अभियान दल का फ्लैग-इन किया CM धामी ने

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर भारतीय तटरक्षक बल एवं हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट (एचएमआई), दार्जिलिंग के संयुक्त पर्वतारोहण अभियान दल का फ्लैग-इन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 7,045 मीटर ऊंचे माउंट मुकुट ईस्ट का सफल आरोहण कर दल ने अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट पर्वतारोहण कौशल का परिचय देते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

मुख्यमंत्री ने इस शानदार सफलता के लिए अभियान दल के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर एचएमआई, दार्जिलिंग के प्राचार्य एवं अभियान दल के नेतृत्वकर्ता कर्नल रजनीश जोशी तथा भारतीय तटरक्षक बल के अपर महानिदेशक  आनंद प्रकाश बडोला भी उपस्थित रहे।