आयुर्वेद दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर आरोग्य एवं स्वास्थ्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की CM धामी ने

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आयुर्वेद दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर आरोग्य एवं स्वास्थ्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं आरोग्यपूर्ण जीवन हेतु प्रार्थना की।

May be an image of flute and temple

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान धन्वंतरि केवल आयुर्वेद के जनक ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, निरोगी काया और दीर्घायु के दिव्य प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में आज आयुर्वेद और भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल रही है।