उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्री बदरीनाथ धाम, चमोली में आयोजित श्री बद्रीनाथ कथा महोत्सव में सहभागिता कर साधु-संतों का आशीष प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आज भारत अपनी समृद्ध सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक गौरव को पुनः वैश्विक पटल पर प्रतिष्ठित कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए हमारी सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में श्री बदरीनाथ धाम का मास्टर प्लान के अंतर्गत सुनियोजित एवं चरणबद्ध विकास किया जा रहा है, ताकि धाम की दिव्यता और भव्यता को अक्षुण्ण रखते हुए श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
