उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin के साथ युवा संवाद कार्यक्रम में युवाशक्ति से संवाद किया तथा उनकी अपेक्षाओं, सुझावों और आकांक्षाओं को जाना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश में युवाओं के प्रति सोच और दृष्टिकोण में बड़ा बदलाव आया है। पहले जहां युवा अवसरों की तलाश में भटकता था, वहीं आज उसे अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य के बल पर अवसरों का सृजन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और खेलो इंडिया जैसी पहलों ने युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोले हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी हमारा प्रयास है कि युवा स्वरोजगार, उद्यमिता, स्टार्टअप, पर्यटन, खेल, नवाचार और तकनीक जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ें। सरकार की नीतियों और योजनाओं के माध्यम से युवाओं को उनके हुनर के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने पर लगातार काम किया जा रहा है।
