देहरादून: हमारी सरकार द्वारा ‘अग्निवीर सेल’ के गठन को मंजूरी दी गई है। यह पहल अग्निवीरों के अनुभव, अनुशासन और सैन्य कौशल को रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने का सार्थक प्रयास है।
वीरभूमि उत्तराखंड के युवाओं ने सदैव भारतीय सेना में अपने शौर्य और समर्पण से देश का गौरव बढ़ाया है। अग्निवीर सेल उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार की संभावनाओं तक पहुंच बनाने, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देने तथा आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

