उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा परिचालन केंद्र, देहरादून पहुंचकर मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से फोन पर वार्ता कर उनका हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उनके समुचित उपचार एवं देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन, Uttarakhand Police, SDRF Uttarakhand Police, National Disaster Response Force, India, ITBP और Indian Army सहित सभी संबंधित टीमें पूरी तत्परता के साथ मौके पर जुटी हैं। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना है।
